जलालाबाद पुलिस ने शातिर जेबकतरे को दबोचा, चोरी के 7,500 रुपये व मोबाइल बरामद

By Liberal Media

Published On:

Date:

जलालाबाद शाहजहांपुर। जलालाबाद थाना पुलिस ने चोरी व जेबकटी की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक शातिर जेबकतरे को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई 7,500 रुपये की नगदी और एक वीवो मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत यह सफलता मिली है।

पुलिस के अनुसार, 2 दिसंबर 2025 को जलालाबाद थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे प्लांट के पास एक व्यक्ति की जेब से 1.35 लाख रुपये चोरी कर लिए गए थे। इस संबंध में थाना जलालाबाद पर मुकदमा संख्या 577/2025 दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान कई आरोपियों के नाम सामने आए, जिनमें से एक सोनू पुत्र मुन्ना लाल को 3 जनवरी की रात उसके घर से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी सोनू के पास से चोरी की रकम में से 7,500 रुपये और वीवो V60 मोबाइल फोन बरामद हुआ है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी अपने साथियों के साथ मिलकर ई-रिक्शा और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जेबकटी की वारदातों को अंजाम देता था। घटना के बाद आरोपी फरार चल रहा था, जिसे पुलिस ने दबोच लिया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी सोनू का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ शाहजहांपुर जनपद के विभिन्न थानों में चोरी, आबकारी अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में 15 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। मामले में अन्य आरोपियों में से कुछ पहले ही जेल भेजे जा चुके हैं, जबकि एक की गिरफ्तारी अभी शेष है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई कर उसे न्यायालय में पेश किया गया जहाँ से जेल भेज दिया गया। शेष फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही हैl

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights