बदायूं। शाहरुख खान द्वारा बांग्लादेशी क्रिकेटर को खरीदने के मुद्दे पर बदायूं के सपा सांसद आदित्य यादव ने बीसीसीआई और सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देशद्रोही शाहरुख खान नहीं बल्कि बीसीसीआई में बैठे लोग और सरकार है। सांसद ने जय शाह को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि यदि सरकार और बीसीसीआई बांग्लादेशी खिलाड़ियों पर रोक लगाती, तो कोई भी उन्हें नहीं खरीद पाता। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर एक विशेष जाति को बढ़ावा देने और ब्राह्मण समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया।
बदायूं में सपा सांसद का बड़ा बयान, जय शाह को बताया देशद्रोही
Published On:
Date:








