वाराणसी जिले के विकास खंड सेवापुरी क्षेत्र में इस वर्ष तिलहन के तहत सरसों की खेती बड़े पैमाने पर की गई है। खेतों में दूर-दूर तक फैली पीली सरसों की फसल किसानों के लिए खुशहाली का संकेत दे रही है। अनुकूल मौसम, समय पर बुआई और उन्नत बीजों के प्रयोग से किसानों को इस बार अधिक उपज मिलने की प्रबल संभावना है।
कृषि विभाग द्वारा अनुदानित बीज, तकनीकी सलाह और प्रशिक्षण का सकारात्मक असर साफ दिखाई दे रहा है। स्थानीय किसानों का कहना है कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल रहा तो सरसों की पैदावार पिछले वर्ष की तुलना में काफी बेहतर होगी, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ेगी और खाद्य तेल उत्पादन को भी मजबूती मिलेगी।








