मुहम्मदाबाद गोहना। कोतवाली क्षेत्र के चकजाफरी गांव स्थित प्रसिद्ध गुरादरी धाम मठ परिसर में वर्ष 2025–26 के दौरान किए गए वृहद वृक्षारोपण को बड़ा झटका लगा है। अज्ञात चोर रात के अंधेरे और कोहरे का फायदा उठाकर पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई लोहे की बैरिकेडिंग काटकर ले गए। यहां आम, सागौन, शीशम, अमरूद, गुलमोहर, नीम सहित करीब 1000 पौधे लगाए गए थे, जिन्हें पशुओं से बचाने के लिए लोहे के एंगल और कंटीले तार लगाए गए थे। चोरी के बाद सभी पौधे असुरक्षित हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर ग्राम प्रधान धीरेंद्र कुमार खरवार ने अज्ञात चोरों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
मुहम्मदाबाद गोहना में पौधरोपण बैरिकेडिंग चोरी, 1000 पौधे असुरक्षित
Published On:
Date:








