नववर्ष के मौके पर लखनऊ में लगे भीषण ट्रैफिक जाम को गंभीरता से लेते हुए पुलिस कमिश्नरेट ने कड़ा कदम उठाया है। अतिक्रमण पर प्रभावी कार्रवाई न करने और यातायात व्यवस्था संभालने में लापरवाही के आरोप में सतखंडा, रूमी गेट और हुसैनाबाद चौकी के चौकी इंचार्ज को लाइन हाजिर कर दिया गया है।
यह कार्रवाई डीसीपी वेस्ट द्वारा की गई है। इसके अलावा रिवर बैंक कॉलोनी और पुराने हाईकोर्ट क्षेत्र के चौकी इंचार्ज के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं।
वहीं, चौक ट्रैफिक इंस्पेक्टर के खिलाफ कार्रवाई के लिए रिपोर्ट भेज दी गई है। इस संबंध में डीसीपी ट्रैफिक को आवश्यक कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, संबंधित अधिकारियों पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ समय पर कार्रवाई न करने का आरोप है, जिसके चलते नववर्ष के दिन शहर के कई प्रमुख इलाकों में लंबा जाम लगा रहा और आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही पुलिस कमिश्नर (CP) ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर बैठक में नाराजगी जाहिर की थी











