गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के वार्ड में कुत्ते की एंट्री, वायरल वीडियो ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोरखपुर।
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने अस्पताल की सुरक्षा और व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वायरल वीडियो में एक कुत्ता अस्पताल के मेडिसिन विभाग के मेल वार्ड–9 के अंदर खुलेआम घूमता हुआ दिखाई दे रहा है।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि वार्ड में मरीज भर्ती हैं और उनके परिजन भी मौजूद हैं। कुछ लोग नीचे बैठकर आराम कर रहे हैं, इसी दौरान कुत्ता बिना किसी रोक-टोक के पूरे वार्ड में घूमता नजर आता है। वीडियो में न तो कोई सुरक्षा गार्ड दिखाई देता है और न ही अस्पताल स्टाफ का कोई कर्मचारी कुत्ते को बाहर निकालता हुआ नजर आता है।

बताया जा रहा है कि यह वीडियो 2 जनवरी का है, जिसे एक युवक ने अपने मोबाइल फोन से रिकॉर्ड किया। युवक के अनुसार वह अपने एक परिचित से मिलने मेडिकल कॉलेज आया था, तभी उसने देखा कि मेडिसिन विभाग के मेल वार्ड में कुत्ता घूम रहा है। युवक ने इस लापरवाही को गंभीर बताया l

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights