कानपुर: बर्रा थाना पुलिस ने चोरी करने वाले शातिर गिरोह का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर।
बर्रा थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घरों में चोरी करने वाले एक शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 37,760 रुपये नकद, करीब 5 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और चोरी में प्रयुक्त एक ऑटो बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर फत्तेपुर मोड़ चौराहे से देर रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे अपने साथियों के साथ मिलकर बंद पड़े घरों की रेकी करते थे और फिर चोरी की वारदातों को अंजाम देते थे।

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार आरोपियों को जेल भेज दिया है, जबकि गिरोह के अन्य सदस्य अभी फरार हैं। उनकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी ने प्रेस वार्ता में जानकारी दी और इस सफलता में शामिल पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की। पुलिस का कहना है कि जल्द ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights