हुड़दंगियों का तांडव, होटल में आधी रात पथराव व तोड़फोड़, संचालक पर जानलेवा हमला

By Liberal Media

Published On:

Date:

इटावा में नववर्ष की खुशियों के बीच कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आधी रात शराब के नशे में धुत हुड़दंगियों ने एक होटल में जमकर उत्पात मचाया। न सिर्फ होटल में तोड़फोड़ की गई, बल्कि होटल संचालक पर ईंट-पत्थरों से जानलेवा हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की गश्त व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

पूरा मामला इकदिल थाना क्षेत्र के नहर पुल स्थित सेठ चम्पारण होटल का है। जानकारी के मुताबिक रात करीब दो बजे आधा दर्जन से अधिक युवक शराब के नशे में होटल पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए खाना मांगने लगे। होटल संचालक ने जब शांतिपूर्वक बताया कि खाना समाप्त हो चुका है, तो आरोपियों का गुस्सा भड़क उठा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने पहले होटल संचालक के साथ मारपीट शुरू की, फिर होटल पर ईंट-पत्थर बरसाने लगे। इस दौरान संचालक के सिर पर 2–3 ईंटें लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हुड़दंगियों ने होटल की कुर्सियां, काउंटर और अन्य सामान तोड़ दिया

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights