तेज रफ्तार का कहर, दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत

By Liberal Media

Published On:

Date:

फिरोजाबाद जिले के थाना मक्खनपुर क्षेत्र अंतर्गत जेबड़ा-नसीरपुर रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां दो बाइकों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बाइक पर तीन युवक सवार थे, जबकि दूसरी बाइक पर एक युवक सवार था। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बदनपुर करखा निवासी बॉबी और हाथरस निवासी उमेश की मौत हो गई। वहीं बदनपुर करखा निवासी सतेंद्र और कृष्णा गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights