शराब के नशे में बेटे ने मां की डंडे से पीटकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपनी ही मां की डंडों से सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, गांव उमरी से पुलिस को सूचना मिली कि कपिल नामक युवक शराब के नशे में है और उसकी मां सावित्री खून से लथपथ हालत में पड़ी हुई है। मौके पर पूछताछ करने पर कपिल ने पहले बताया कि उसकी मां छत से गिर गई है, लेकिन कुछ देर बाद वह चुप हो गया, जिससे संदेह गहराता गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर महिला का शव खून से सना पड़ा मिला और पास ही एक टूटा हुआ डंडा भी बरामद हुआ। कपिल अत्यधिक नशे की हालत में पाया गया। पुलिस ने पूरे घटनास्थल की फोटोग्राफी कराई और साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में गांव वालों ने बताया कि कपिल शराब का आदी है। उसकी पत्नी और बच्चे इन दिनों मायके गए हुए थे, जिससे घर में केवल कपिल और उसकी मां सावित्री ही मौजूद थीं। इन्हीं परिस्थितियों में घटना

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights