सीएम योगी ने दिवंगत विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल को दी श्रद्धांजलि

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली | फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक प्रोफेसर डॉ. श्याम बिहारी लाल के असामयिक निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को बरेली पहुंचे। सुबह करीब 10:43 बजे मुख्यमंत्री शक्तिनगर कॉलोनी स्थित दिवंगत विधायक के आवास पहुंचे, जहां उन्होंने पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक संतप्त परिजनों—पत्नी, पुत्र और पुत्रियों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. श्याम बिहारी लाल का निधन न केवल उनके परिवार बल्कि फरीदपुर क्षेत्र और भाजपा संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। वे एक समर्पित जनसेवक और संगठन के प्रति निष्ठावान कार्यकर्ता थे। मुख्यमंत्री करीब 15 मिनट तक आवास पर रुके और दिवंगत विधायक के सामाजिक व राजनीतिक योगदान को याद किया।

बताया गया कि शुक्रवार को प्रो. डॉ. श्याम बिहारी लाल सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह की बैठक में शामिल हुए थे। बैठक के बाद भोजन के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights