KGMU में शादी का झांसा देकर यौन शोषण और धर्मांतरण का मामला

By Liberal Media

Published On:

Date:

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और धर्मांतरण के प्रयास का आरोप है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी डॉक्टर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया है।

पुलिस के अनुसार आरोपी जूनियर रेजिडेंट लगातार अपनी लोकेशन बदल रहा है, जिससे गिरफ्तारी में दिक्कत आ रही है। आरोपी की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं, जो लगातार अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही हैं। कोर्ट से आरोपी के खिलाफ गैर-जमानती वारंट भी जारी किया जा चुका है।

मामले में पीड़िता का मजिस्ट्रियल बयान दर्ज करा लिया गया है, जिसे जांच का अहम हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights