हरदोई में मासूम से दरिंदगी करने वाला ‘हैवान’ मुठभेड़ में घायल, पैर में लगी गोली

By Liberal Media

Published On:

Date:

हरदोई में अपराधियों के खिलाफ योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर एक बार फिर देखने को मिला है। पिहानी पुलिस ने 8 वर्षीय मासूम बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। सीओ अजीत सिंह चौहान के नेतृत्व में की गई कार्रवाई में आरोपी पुलिस की जवाबी फायरिंग में घायल हो गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद किए हैं।

घटना पिहानी थाना क्षेत्र की है, जहां एक महिला ने पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी 8 वर्षीय मासूम बेटी गांव की ही एक सहेली के साथ खेत में बथुआ तोड़ने गई थी। इसी दौरान गांव के ही युवक मुनेन्द्र ने बच्ची को बहला-फुसलाकर अपने हवस का शिकार बना लिया। इस जघन्य घटना के सामने आते ही इलाके में आक्रोश फैल गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अशोक कुमार मीणा के निर्देश पर तत्काल पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गईं।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights