रुद्रपुर में चर्चित अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच और मामले में शामिल कथित वीआईपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ और यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने डीएम कार्यालय का घेराव किया और बैरिकेडिंग तोड़ते हुए परिसर में प्रवेश कर गए, जिससे प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई।
नैनीताल हाईवे से जुलूस की शक्ल में पहुंचे कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात था, लेकिन आक्रोशित भीड़ ने बैरिकेडिंग तोड़ दी। इसके बाद डीएम कार्यालय के गेट पर ही धरना प्रदर्शन किया गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी हुई। करीब एक घंटे चले प्रदर्शन के बाद कांग्रेस नेताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए सीबीआई जांच कराने और वीआईपी का नाम उजागर कर कार्रवाई की मांग की। इस दौरान विधायक तिलक राज बेहड़ ने सरकार पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाया, जबकि यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर ने चेतावनी दी
अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग को लेकर रुद्रपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन
Published On:
Date:











