फिरोजाबाद जिले के शिकोहाबाद थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खेतों के बीच चल रहे लाखों रुपये के जुए का पर्दाफाश किया है। शुक्रवार देर रात की गई छापेमारी में पुलिस ने 20 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। मौके से पुलिस ने 2 लाख 89 हजार रुपये नकद, एक थार कार, स्कॉर्पियो एन, अल्टो कार और दो मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
शनिवार को थाना परिसर में जानकारी देते हुए सीओ अरुण कुमार चौरसिया ने बताया कि शुक्रवार रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि गांव ऊबती में मुन्ना लाल के ट्यूबवेल पर बड़े पैमाने पर जुआ खेला जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और जुआ खेलते हुए 20 लोगों को पकड़ लिया।
पूछताछ के दौरान जुआरियों ने बताया कि यह जुआ नगला जवाहर निवासी सनोज पंडित द्वारा कराया जा रहा था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि जुआ और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा








