दिल्ली में बेखौफ बदमाशों की फायरिंग, 25 से ज्यादा राउंड गोलियां चलाकर फरार

By Liberal Media

Published On:

Date:

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के हौसले लगातार बुलंद होते नजर आ रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-24 इलाके का है, जहां बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में दहशत फैला दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने 25 से अधिक राउंड गोलियां चलाईं और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।

गनीमत यह रही कि इस सनसनीखेज घटना में अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायरिंग के बाद सड़क पर खाली कारतूसों के ढेर मिले हैं, जिससे गोलियों की संख्या का अंदाजा लगाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां एक नीली रंग की टोयोटा इनोवा कार खड़ी मिली। कार के आगे के विंडशील्ड पर गोलियों के कई निशान पाए गए हैं।

मौके पर मौजूद शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि वह प्रॉपर्टी का काम करता है और कुछ दिन पहले उसके पास व्हाट्सएप के जरिए एक इंटरनेशनल कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर बताते हुए मोटी रकम की मांग की थी और पैसे न देने पर गंभीर अंजाम भुगतने की धमकी दी थी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights