मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ: भीषण ठंड और शीतलहर के बीच नववर्ष के अवसर पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के मुख्य चिकित्सक डॉ. संतोष कुमार यादव ने टीबी से पीड़ित 15 मरीजों को कंबल वितरित किए। इस दौरान चिकित्सक ने कहा कि टीबी मरीजों को केवल दवाइयों की ही नहीं, बल्कि पोषण और ठंड से बचाव जैसी मूलभूत सुविधाओं की भी आवश्यकता होती है।
कंबल पाकर मरीजों के चेहरे पर खुशी देखी गई और उन्होंने चिकित्सक का धन्यवाद किया। स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे कार्य समाज में सकारात्मक संदेश देते हैं और जरूरतमंदों के लिए प्रेरणा बनते हैं।
डॉ. संतोष कुमार यादव सालों से आर्थिक रूप से कमजोर टीबी मरीजों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अब तक करीब 150 टीबी मरीजों को गोद लिया है और अपने निजी कोष से उन्हें आवश्यक पुष्टाहार, कंबल और अन्य जरूरी सामग्री प्रदान की है।
कंबल वितरण कार्यक्रम में राजपती देवी मालव, निकहत जहां रसूलपुर, रविन्द्र कुमार बरहदपुर, तसरीफुन निशा बरईपुर, राजेन्द्र मड़हापट्टी, अंजू चौहान चांदप








