मऊ। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के पशु अस्पताल के पास लोगों ने एक फर्जी सीओ को पकड़ा और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त और कैंसर से ग्रसित बताया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार पकड़े गए युवक की पहचान प्रभात पांडेय पुत्र सुधाकर पांडेय के रूप में हुई है। वह सिद्धार्थ नगर का रहने वाला है। युवक पुराने क्लासमेट की तलाश में मऊ पहुंचा था।
पकड़े गए युवक के पिता 2025 में उत्तर प्रदेश पुलिस से रिटायर हुए हैं और वर्तमान में वाराणसी में रहते हैं।
स्थानीय लोगों ने फर्जी सीओ को पकड़ा और पुलिस के सुपुर्द किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।








