सड़क हादसा: ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत, घंटों जाम से बेहाल हुआ नेशनल हाइवे

By Liberal Media

Published On:

Date:

इटावा। फ्रेंड्स कालोनी थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे पक्का बाग पर दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की जिंदा जलकर मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब आगे चल रहे ट्रक ने अचानक ब्रेक लगाया, जिसके कारण पीछे से आई दूसरी ट्रक उसमें टकरा गई और आग लग गई।

हादसे में हरियाणा के सिरसा जिले निवासी लवली उर्फ जसकीरत सिंह, जो ट्रक चला रहे थे, आग में फंसकर अपनी जान गंवा बैठे। दूसरी गाड़ी के चालक ने बताया कि लवली बनारस ले जाने के लिए जिप्सम सीमेंट में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी लादकर जा रहे थे।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। हादसे के बाद ट्रकों को सड़क से हटाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी, जिससे नेशनल हाइवे पर कई घंटे तक जाम लगा रहा।

पुलिस ने जाम खुलवाने के बाद ट्रक चालक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights