फर्रुखाबाद। बैंक ऑफ इंडिया के तत्वावधान में कलेक्ट्रेट सभागार में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के अभ्यर्थियों के लिए एक समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर डीएम और सीडीओ ने कुल 33 महिलाओं को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए।
समारोह में महिलाओं को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत स्वरोजगार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। इस प्रशिक्षण में आर्टिफिशियल ज्वेलरी बनाने, अचार तैयार करने और अन्य हस्तशिल्प संबंधित हुनर सिखाया गया।
कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं ने उत्साह व्यक्त करते हुए कहा कि यह प्रशिक्षण उनके लिए आत्मनिर्भर बनने का अवसर है। डीएम ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी और उन्हें अपने हुनर को आगे बढ़ाकर स्वरोजगार की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में गरिमामय माहौल में संपन्न हुआ।








