कन्नौज के छिबरामऊ स्थित 100 शैय्या अस्पताल में एक बड़ा मामला सामने आया है। अस्पताल में मौजूद सर्जन होने के बावजूद मरीज का ऑपरेशन बाहर से बुलाए गए डॉक्टर और अन्य कर्मचारियों द्वारा किया गया। इस ऑपरेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें दिख रहा है कि मरीज की जान के साथ किस कदर जोखिम लिया जा रहा है।
वीडियो में एनेस्थेटिक डॉक्टर विपिन सचान और दो स्टाफ नर्स – अर्चना कटियार और वंदना – ऑपरेशन में शामिल हैं। साथ ही एक अन्य युवक भी ऑपरेशन करता दिख रहा है, जो अस्पताल का कर्मचारी नहीं बताया जा रहा।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह कोई पहला मामला नहीं है। 100 शैय्या अस्पताल आए दिन सुर्खियों में रहता है और यहां स्वास्थ्य सेवाएं ‘राम भरोसे’ चल रही हैं। वीडियो के वायरल होने के बाद प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि आखिर अस्पताल में मौजूद डॉक्टर होने के बावजूद बाहर से डॉक्टर क्यों बुलाए जा रहे हैं और मरीज की सुरक्षा को नजरअंदाज क्यों किया जा रहा है।
इस मामले की जांच और अस्पताल प्रशासन की जवाबदेही जरूरी है








