वाराणसी। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सर्किट हाउस में आयोजित पत्रकार वार्ता में आगामी पदयात्रा की जानकारी दी। संजय सिंह ने बताया कि यह पदयात्रा 16 जनवरी से 22 जनवरी तक मिर्जापुर से वाराणसी के सारनाथ तक तीन चरणों में आयोजित होगी।
उन्होंने कहा कि पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य बेरोजगारी और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जनता को जागरूक करना है। संजय सिंह ने आरोप लगाया कि बीजेपी के कार्यकाल में नौजवानों के साथ छल हो रहा है और दलित-पिछड़ों को उनका संवैधानिक अधिकार नहीं मिल रहा है।
उन्होंने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, शाहरुख खान द्वारा विदेशी खिलाड़ियों की नीलामी, और वाराणसी में दरोगा को थप्पड़ मारने की घटनाओं पर भी प्रतिक्रिया दी। सांसद ने कहा कि कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है और बीजेपी नेता खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं।
संजय सिंह ने आगामी पंचायत चुनाव में आम आदमी पार्टी की मजबूती और 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति के बारे में भी संकेत दिए।








