अमरोहा: कूड़े के ढेर में भीषण आग, गरीब की झोपड़ी बाल-बाल बची

By Liberal Media

Published On:

Date:

अमरोहा जनपद के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के गांव चकारसी में कूड़े के ढेर में अचानक लगी आग से गांव में हड़कंप मच गया। आग गरीब की झोपड़ी के बेहद पास तक पहुंच गई, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया।

सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि दबंगों ने रंजिश के चलते कूड़े में आग लगाई थी। आग की चपेट में मुर्गी के बच्चे और एक बकरी झुलस गए। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights