अमरोहा जनपद के इकोंदा गांव में नए साल के पहले दिन एक अनोखा दृश्य देखने को मिला। कासिम पुत्र जाहिद ने अपनी नई नवेली दुल्हन रुखसार को हेलीकॉप्टर से घर पहुंचाया। दूल्हा दो दिन की अनुमति लेकर यह विशेष योजना बनाना चाहता था, लेकिन कोहरे के कारण बुधवार को हेलीकॉप्टर नहीं आ सका।
नए साल के दिन कासिम ने अपनी पत्नी को हेलीकॉप्टर से गांव पहुंचाया। हेलीपैड पर दूल्हा-दुल्हन का जोरदार स्वागत किया गया। आसपास के लोग इस नज़ारे को देखने के लिए भारी संख्या में जमा हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा।








