खेत की रखवाली करने गए किसान का संदिग्ध हालात में मिला शव

By Liberal Media

Published On:

Date:

बदायूं। कड़ाके की ठंड में फसल की रखवाली के लिए खेत पर गए किसान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना सहसवान तहसील के उघैती थाना क्षेत्र के गांव शाहनगर पटनागंज की है।
जानकारी के अनुसार जरीफनगर थाना क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी किसान छोटेलाल (45) पुत्र हप्पू सिंह बीती रात अपने खेत पर फसल की रखवाली करने गया था। सुबह ग्रामीणों ने उसे खेत में अचेत अवस्था में पड़ा देखा, जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया।
सूचना पर जरीफनगर और उघैती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उघैती थाना प्रभारी ऋषिपाल सिंह ने बताया कि फिलहाल परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट हो पाएंगे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights