अलीगढ़ में शराब पीने के बाद दो पक्षों में मारपीट, दो घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

अलीगढ़। थाना सासनी गेट क्षेत्र के सराय काले खां इलाके में शराब पीने के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। जाटव और मुस्लिम पक्ष के लोगों के बीच हुई इस मारपीट में एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाका पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए मलखान सिंह जिला अस्पताल भेजा है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights