रायबरेली में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष, कई लोग घायल

By Liberal Media

Published On:

Date:

रायबरेली जिले के चंदापुर थाना क्षेत्र के मऊगर्वी गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से दर्जनों लोगों ने लाठी-डंडों से जमकर मारपीट की। इस दौरान पुरुषों के साथ-साथ महिलाओं ने भी लाठियां चलाईं।

मारपीट की इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे पर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो के संज्ञान में आने के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights