जनपद सीतापुर के विकास खंड कसमंडा क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ–दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित कुर्सिन पुरवा चौराहे से भिठौली सारौरा होते हुए सीतापुर–बहराइच को जोड़ने वाली सड़क पर सिक्लीनिया चौराहे के पास पिछले करीब एक वर्ष से कीचड़युक्त गंदा पानी भरा हुआ है। इसके चलते राहगीरों के साथ-साथ स्कूल आने-जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यह सड़क क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक गांवों को राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाली एकमात्र सड़क है, लेकिन प्रशासनिक उदासीनता के कारण अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। मजबूरी में ग्रामीणों को रोजाना कीचड़ और गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे नाराजगी बढ़ती जा रही है।
एक साल से कीचड़ में डूबी सड़क, कसमंडा क्षेत्र में लोगों का आवागमन बेहाल
Published On:
Date:








