मैनपुरी में दिनदहाड़े दंपति से लूट कर गोली मारने की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वाहन चेकिंग के दौरान एसओजी टीम और थाना एलाऊ पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बदमाश से मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाश के कब्जे से एक अवैध तमंचा और एक बाइक बरामद की है।
एसपी ने बताया कि मामले के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित की गई थीं। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पूरा मामला थाना एलाऊ क्षेत्र का है।








