आगरा में 25 दिसंबर को व्यापारी से मारपीट कर स्कूटी और चांदी स्क्रैप लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। थाना एत्माद्दौला पुलिस और सर्विलांस/एसओजी नगर जोन की संयुक्त टीम की महताब बाग के पास लुटेरों से मुठभेड़ हो गई।
मुठभेड़ के दौरान तीन आरोपियों—बबलू उर्फ बिल्ला यादव, नितिन चौहान और रंजीत प्रजापति—को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में बबलू उर्फ बिल्ला यादव और नितिन चौहान के पैर में गोली लगी, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 02 अवैध तमंचे (.315 बोर), 02 जिंदा और 02 खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटरसाइकिल तथा लूटा गया करीब 35 किलो चांदी स्क्रैप बरामद किया है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।








