गोला, गोरखपुर: मां सरयू महोत्सव में श्रद्धालुओं ने मनाया नव वर्ष, महाआरती से भक्तिमय माहौल

By Liberal Media

Published On:

Date:

गोला, गोरखपुर। आदर्श नगर पंचायत गोला के भगवान रसिक बिहारी मंदिर स्थित पक्का घाट पर नव वर्ष के प्रथम दिन गुरुवार को मां सरयू महोत्सव का आयोजन हुआ। इस वर्ष का आयोजन समाजसेवी एवं भाजपा जिला कोषाध्यक्ष शत्रुघ्न कसौधन द्वारा किया गया।

दिनभर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। शाम ढलते ही उपनगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के श्रद्धालु घाट पर पहुंचकर परंपरागत रूप से महाआरती और दीपदान कर नव वर्ष का स्वागत किया और सबकी सुख-शांति व समृद्धि की कामना की। घाट पर सजावट और तोरण द्वार देखने लायक थे।

श्रद्धालु भजन, भक्ति गीत, घंटा-घड़ियाल और शंखों की ध्वनि के बीच वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ दीपकों से सजाई गई थालियों में दीपदान कर माहौल भक्तिमय बना। सरयू महोत्सव में मां गंगा की चित्र झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही।

इस अवसर पर चेयरमैन प्रतिनिधि मुराली प्रसाद, डॉ. राजेश जायसवाल, घनश्याम कसौधन, मंडल अध्यक्ष गोला अजय राजभर, देवेश निषाद, जयशंकर तिवारी, सीताराम तिलकधारी, संदीप सोनकर, सच्चिदानंद राय और श्रीकांत निषाद स

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights