लखनऊ में हजरतगंज पुलिस द्वारा झोपड़पट्टी में रहने वाले बच्चों के लिए एक सराहनीय पहल की गई। पुलिस ने भारतीय सेना पर आधारित फिल्म ‘21’ का विशेष शो आयोजित कर बच्चों को मुफ्त में मूवी दिखाई।
लालबाग स्थित नोवेल्टी सिनेमा में बड़ी संख्या में बच्चे पहुंचे। फिल्म देखकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ नजर आया। इस पहल से बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत हुई और उन्हें भारतीय सेना के शौर्य व बलिदान के बारे में जानने का अवसर मिला।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ता है और समाज के प्रति सकारात्मक सोच विकसित होती है।








