मेरठ: 50 वर्ष पुरानी फिएट कार का विंटेज श्रेणी में रजिस्ट्रेशन

By Liberal Media

Published On:

Date:

मेरठ में परिवहन कार्यालय में एक फिएट कंपनी की 50 वर्ष पुरानी कार विंटेज श्रेणी में रजिस्ट्रेशन के लिए लाई गई। अधिकारियों ने वाहन का निरीक्षण कर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कीं। बताया गया कि रजिस्ट्रेशन की तारीख से 50 साल पूरे कर चुकी कारों को विंटेज श्रेणी में रखा जाता है।

विंटेज कारें सामान्य रूप से सड़कों पर नहीं चलाई जा सकतीं, इन्हें केवल विशेष आयोजनों जैसे विंटेज कार रैली आदि में ही चलाने की अनुमति होती है। विंटेज वाहनों का रजिस्ट्रेशन शुल्क 25 हजार रुपये से शुरू होता है, जो पहले 10 साल के लिए मान्य रहता है। इसके बाद यह रजिस्ट्रेशन हर 5-5 साल के लिए नवीनीकृत किया जाता है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights