बांदा, । नववर्ष 2026 के अवसर पर बांदा के सुप्रसिद्ध संकट मोचन हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं, जो दिनभर दर्शन के लिए लगी रहीं।
नववर्ष के पहले दिन भक्तों ने मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और हनुमान जी को सिंदूर, फूल व प्रसाद अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा का पाठ होता रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।
श्रद्धालुओं ने कहा कि नववर्ष की शुरुआत हनुमान जी के दर्शन से कर उन्हें आत्मिक शांति मिली और पूरे वर्ष मंगलकामनाओं की आशा जगी। वहीं मंदिर प्रशासन द्वारा भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, साथ ही प्रसाद और पेयजल की समुचित व्यवस्था भी रही।








