नववर्ष पर वीआईपी ग्रुप की भव्य सांस्कृतिक संध्या, दिखा उत्साह और सौहार्दशाहजहाँपुर।

By Liberal Media

Published On:

Date:

नववर्ष 2026 के स्वागत में VIP Group with Helping Hands द्वारा विज़न इंटरनेशनल स्कूल, प्रताप एन्क्लेव में भव्य सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिकता, मनोरंजन और सामाजिक सौहार्द का सुंदर समन्वय देखने को मिला।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं मंगल आरती के साथ हुआ। इसके पश्चात लाइव संगीत, समूह नृत्य, म्यूजिकल चेयर, क्विज, अंताक्षरी सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं, जिनमें प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
इस अवसर पर दीपमाला रस्तोगी को “इवनिंग स्टार” सम्मान से अलंकृत किया गया, जबकि प्रशांत वर्मा एवं नेहा वर्मा को “बेस्ट कपल” चुना गया। म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता में मोना शुक्ला एवं अपूर्व अग्रवाल संयुक्त विजेता रहे।
क्विज एवं अन्य प्रतियोगिताओं में पुनीत मिश्रा, सचिन गुप्ता, कंचन वर्मा, वैभव वर्मा, कौशल शुक्ला, मधु मिश्रा, आरती गुप्ता, शचि गुप्ता सहित अनेक प्रतिभागियों ने पुरस्कार प्राप्त किए। किड्स प्रतियोगिता में स्पर्श शुक्ला, सान्वी वर्मा एवं वन्दिता गुप्ता विजेता रहीं।
देर रात्रि 12 बजे केक काटकर नववर्ष का स्वागत हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रुप सदस्यों एवं आमंत्रित अतिथियों की उपस्थिति रही।
कार्यक्रम में ग्रुप प्रवक्ता कौशलेन्द्र मिश्रा ने किशोर कुमार के गीतों की सुमधुर प्रस्तुति दी, वहीं ग्रुप क्रिएटर अभिनय गुप्ता ने “हम बन्दे हैं प्यार के” और “हम प्यार करने वाले” जैसे गीतों से समां बांध दिया। ग्रुप संरक्षक संजय अग्रवाल द्वारा प्रस्तुत शिव तांडव स्तोत्र ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता दीपमाला रस्तोगी ने की। संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी गौरांशी मिश्रा एवं अग्रिमा गुप्ता ने निभाई। अंत में ग्रुप अध्यक्ष दीपमाला रस्तोगी एवं विज़न इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक नवनीत रस्तोगी ने सभी उपस्थित जनों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights