बलिया: सोनू फरसाटारी पर दो दिन में दर्ज हुए दो मुकदमे, साजिश या हकीकत?

By Liberal Media

Published On:

Date:

बलिया। उभांव थाना क्षेत्र के चर्चित सोनू फरसाटारी के खिलाफ बीते दो दिनों में दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जिससे नगर में चर्चा का माहौल बन गया है। पहले मामले में रसड़ा निवासी अब्दुल रहमान, मो. सुहेल और मंजूर आलम ने आरोप लगाया कि सोनू ने दुकान दिलाने के नाम पर 20 लाख रुपये ठगी किए और जान से मारने की धमकी दी। दूसरे मुकदमे में इमिलिया निवासी मो. असलम ने पुरानी रंजिश के चलते रास्ता रोककर धमकाने का आरोप लगाया।

इन घटनाओं ने इलाके में सामाजिक और सियासी हलचल बढ़ा दी है। कुछ लोग इसे सच्चाई मान रहे हैं, वहीं कुछ इसे साजिश की संभावना बता रहे हैं। पुलिस प्रशासन मामले की जांच में जुटा हुआ है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights