मुहम्मदाबाद गोहना, मऊ।
कोतवाली क्षेत्र के करहां गांव में चोरी की घटना से आहत बेसहारा विधवा लक्ष्मीना देवी को उस समय राहत मिली, जब इंसानियत मदद बनकर आगे आई। घटना की जानकारी मिलते ही समाजसेवी विक्की वर्मा पीड़िता के घर पहुंचे और ढांढस बंधाते हुए आर्थिक सहायता प्रदान की।
बताया गया कि बीते रविवार की रात अज्ञात चोर महिला के घर से चांदी की पायल और आवास निर्माण के लिए रखे 10 हजार रुपये चोरी कर ले गए थे, जिससे वह मानसिक रूप से टूट गई थी। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य प्रत्याशी विक्की वर्मा ने कहा कि संकट की घड़ी में पीड़ित के साथ खड़ा होना ही सच्चा मानव धर्म है और उन्होंने आगे भी हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
उनके इस मानवीय प्रयास की ग्रामीणों ने सराहना की। मौके पर गनेश मौर्य, मोनू अहमद, अनिल भारद्वाज, अभिषेक यादव राजा, राहुल मौर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।








