कबाड़े की दुकान की आड़ में अफीम तस्करी, 35 लाख की खेप के साथ दो गिरफ्तार

By Liberal Media

Published On:

Date:

बरेली। थाना भमोरा क्षेत्र में पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त कार्रवाई में अफीम तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। कबाड़े की दुकान की आड़ में चल रहे नशे के काले कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने साढ़े तीन किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 35 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर मकरंदपुर हनुमान मंदिर चौराहे के पास चेकिंग के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अफीम की यह खेप पंजाब के तस्करों को सप्लाई करने की तैयारी में थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बदायूं निवासी फैसल खान उर्फ अर्शी और आलिम के रूप में हुई है।

आरोपियों के पास से नकदी और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर फरार तस्कर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पूरे नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights