महर्षि विद्या मंदिर हमीरपुर में धूमधाम से मनाया गया ज्ञान युग दिवस वार्षिक समारोह

By Liberal Media

Published On:

Date:

हमीरपुर। ज्ञान युग दिवस के अवसर पर महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, हमीरपुर में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। समारोह की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। इसके बाद बच्चों ने रामायण, महाभारत और फ्रीडम एक्ट सहित कई सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिनमें भारतीय संस्कृति और सभ्यता की झलक देखने को मिली। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मोबाइल थीम सॉन्ग के माध्यम से मोबाइल का कम उपयोग करने का संदेश दिया। वहीं पहलगाम आतंकी हमले पर आधारित ऑपरेशन सिंदूर एक्ट ने दर्शकों को भावुक कर दिया।

प्रधानाचार्य पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारा जाता है, ताकि वे आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, जिनकी सहभागिता से आयोजन और भी यादगार बन गया। अंत

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights