कलान थाने में जनता सुरक्षा फाउंडेशन की शिष्टाचार भेंट

By Liberal Media

Published On:

Date:

कलान (शाहजहांपुर)। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से जनता सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा कलान थाने में शिष्टाचार भेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों ने थाना प्रभारी का फूल-मालाओं से स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।
कार्यक्रम में थाना मिर्जापुर प्रभारी सोनी शुक्ला से भी मुलाकात कर संगठन के सामाजिक व जनहितकारी कार्यों की जानकारी साझा की गई। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष डोली त्रिपाठी ने बताया कि संगठन का उद्देश्य गरीब, असहाय और पीड़ितों को कानूनी सहायता प्रदान करना है।
इस मौके पर समाजसेवी विनोद गुप्ता और वरिष्ठ पत्रकार मुकेश राज गुप्ता को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में फाउंडेशन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights