बदायूं नगर पालिका परिषद में सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष फात्मा रजा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां को 22 लाख 89 हजार रुपये तथा अनुचर ओमदत्त शर्मा को 10 लाख 57 हजार 976 रुपये का भुगतान किया गया। अध्यक्ष ने दोनों को शॉल, स्मृति चिन्ह और पुष्पमाला देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर फात्मा रजा ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, तनावमुक्त और सक्रिय जीवन जीने की सलाह दी तथा भरोसा दिलाया कि सभी सेवानिवृत्त कर्मियों का पूर्ण भुगतान समय से किया जाएगा। समारोह में सभासदों, अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी रही।
बदायूं नगर पालिका में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को 33 लाख का भुगतान, हुआ सम्मान
Published On:
Date:








