कमलापुर–हमीरपुर मार्ग को अन्य जिला संपर्क मार्ग घोषित करने की मांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

कमलापुर। राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित कमलापुर नहर चौराहे से नहर के किनारे होते हुए हमीरपुर तक जाने वाले संपर्क मार्ग को अन्य जिला संपर्क मार्ग घोषित किए जाने की मांग क्षेत्रीय ग्रामीणों ने की है। ग्राम पंचायत नयागांव की प्रधान जनक कुमारी सिंह ने यह मांग विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान के समक्ष रखी।

प्रधान ने बताया कि इस मार्ग पर आवागमन काफी अधिक है और दो गन्ना क्रय केंद्रों का परिवहन भी इसी सड़क से होता है, जिससे स्कूली छात्र-छात्राओं सहित आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। भारी वाहनों के कारण कई बार जाम की स्थिति बन जाती है।

विधान परिषद सदस्य पवन सिंह चौहान ने समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग खंड प्रथम सीतापुर के अधिशासी अभियंता को मार्ग को अन्य जिला संपर्क मार्ग घोषित करने की अनुशंसा की है। ग्रामीणों ने सड़क के चौड़ीकरण की भी मांग की है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights