मिश्रिख (सीतापुर)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में वीएचएसएनडी (Village Health, Sanitation and Nutrition Day) किट वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन प्रतिनिधि विजय भार्गव ने की। इस दौरान एएनएम दीक्षा मिश्रा, नीलम मौर्य और जया सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों को किटें वितरित की गईं। वक्ताओं ने बताया कि इन किटों से गांव स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत होंगी और मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य में सुधार आएगा। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रखर श्रीवास्तव, ईओ विंध्यांचल, लिपिक राजेश कुमार, दिनेश कुमार यादव समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिश्रिख में वीएचएसएनडी किट का वितरण
Published On:
Date:








