नहर का बांध कटने से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे की मांग

By Liberal Media

Published On:

Date:

बीकेटी, लखनऊ। बख्शी का तालाब तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत नगर चौगावां के लोध पुरवा में नहर का बांध कटने से किसानों की खड़ी फसलें जलमग्न हो गईं। नहर से खेतों में पानी भरने के कारण आलू, गेहूं, सरसों समेत अन्य फसलें पूरी तरह नष्ट हो गईं, जिससे दर्जनों किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। छोटे लाल, प्यारे लाल, अमित, बहादुर, परशुराम, गिरधारी लाल, शिवनाथ, रामनरेश, उदयराज और शत्रोहन सहित कई किसानों की कई बीघा फसल प्रभावित हुई है। घटना के बाद किसानों में आक्रोश है और उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। सूचना पर पहुंचे अधिकारियों ने बांध की मरम्मत कराई और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights