बीकेटी, लखनऊ। बुधवार को बख्शी का तालाब थाना क्षेत्र के एयरफोर्स रोड पर मिशन शक्ति फेस–5.0 के तहत मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम द्वारा महिलाओं को जागरूक किया गया। इस दौरान महिलाओं को महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम के लिए हेल्पलाइन नंबर 1098, 1090, 1930, 112 और 108 की जानकारी दी गई, साथ ही महिला शक्ति केंद्र के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बीकेटी थाने पर तैनात उपनिरीक्षक सुरेश चंद्र राजपूत और महिला पीआरडी सरिता मौजूद रहीं।
बीकेटी में मिशन शक्ति एंटी रोमियो टीम ने महिलाओं को किया जागरूक
Published On:
Date:








