कानपुर। साइबर क्राइम थाना कानपुर नगर पुलिस ने एक बड़े अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर फेसबुक के जरिए संपर्क कर एक व्यक्ति से करीब 2.5 करोड़ रुपये की ठगी करने का आरोप है। पुलिस के अनुसार, पीड़ित को एक फर्जी वेबसाइट और व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से निवेश के नाम पर यूपीआई, एटीएम और NEFT/RTGS से 96 अलग-अलग खातों में पैसे जमा कराने के लिए उकसाया गया। रकम वापस मांगने पर पीड़ित और उसके परिवार को प्रताड़ित किया गया, जिसके बाद साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज हुई। मामले में आगे की जांच जारी है।
कानपुर पुलिस ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर ठगी रैकेट का किया खुलासा, सात आरोपी गिरफ्तार
Published On:
Date:








