महिला सुरक्षा को मिलेगी नई रफ्तार, मिशन शक्ति को मिला आर्थिक सहयोग

By Liberal Media

Published On:

Date:

सिकंदरा, कानपुर देहात। मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं को जागरूक करने और उनकी सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से श्री राम प्रकाश पोरवाल महाविद्यालय समिति के प्रबंधक डॉ. अनिल कुमार पोरवाल ने अहम पहल की है। उन्होंने राजपुर थाने में तैनात महिला पुलिसकर्मियों के सुगम संचालन के लिए स्कूटी उपलब्ध कराने हेतु 11,000 रुपये की धनराशि का चेक एनजीओ शिवा ग्रामोद्योग सेवा संस्थान के नाम, थानाध्यक्ष सनत कुमार व चौकी प्रभारी गुरेंद्र प्रताप सिंह को सौंपा।

इस सहयोग से मिशन शक्ति की टीमों की गांव-गांव और मोहल्लों तक पहुंच आसान होगी, जिससे महिला संबंधी शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी। थानाध्यक्ष ने डॉ. पोरवाल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्कूटी का उपयोग महिला अपराधों की रोकथाम, जन जागरूकता अभियानों, चौपालों के आयोजन, गश्त और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई में किया जाएगा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अरविंद द्विवेदी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights