आगरा जनपद के फतेहाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत परौली सिकरवार गांव में लाइसेंसी राइफल से चली गोली लगने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पड़ोसी के पुत्र के कार्यक्रम के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में गोली चल गई। मृतक के परिजनों ने रंजिश के चलते गोली मारने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।
लेटेस्ट न्यूज़








