नववर्ष पर कानपुर देहात पुलिस का बड़ा तोहफा

By Liberal Media

Published On:

Date:

कानपुर देहात।नववर्ष के अवसर पर कानपुर देहात पुलिस ने आमजन को बड़ी राहत दी है। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के नेतृत्व में जिले की पुलिस टीम ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों से खोए हुए 261 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक स्वामियों को सौंपे। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत करीब 52 लाख रुपये आंकी गई है।

यह संयुक्त कार्रवाई संबंधित थाना पुलिस, सर्विलांस टीम, साइबर थाना और स्पेशल टीम द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों और लगातार प्रयासों के चलते यह सफलता हासिल हुई है। उन्होंने इस कार्य के लिए पूरी टीम की सराहना की।

मोबाइल पाकर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ नजर आई। कई लोगों ने बताया कि उनके फोन दो साल पहले खो गए थे और वापस मिलने की उम्मीद नहीं थी। मोबाइल मिलने पर लोगों ने पुलिस का आभार जताया।
पुलिस का कहना है कि जनसेवा उनकी प्राथमिकता है और ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे, जिससे पुलिस और जनता के बीच विश्वास और मजबूत होगा।

Leave a Comment

Verified by MonsterInsights