रायबरेली। सांसद प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा की सगाई को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने तंज कसा है। मंत्री ने फेसबुक पोस्ट के जरिए गांधी परिवार को बधाई देते हुए व्यंग्यात्मक टिप्पणी की।
दिनेश प्रताप सिंह ने पोस्ट में लिखा कि गांधी परिवार में नई बहू के आगमन पर बधाई है और भारतीय संस्कार व संस्कृति के अनुरूप सही समय (खरमास) में बहू का आगमन शुभ माना जाता है। उन्होंने कश्मीरी ब्राह्मण परिवार में उच्च कुल की बहू के आगमन को भी शुभ बताया।
मंत्री की इस फेसबुक पोस्ट के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और इसे सियासी तंज के रूप में देखा जा रहा है।








